Siwan News

डीएम ने मतदाताओं को दिलाई शपथ

परवेज अख्तर/सिवान : जिलाधिकारी रंजिता ने मैरवा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 77 और 78 उत्क्रमित मध्य विद्यालय इमनौली पहुंची और वहां मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के महापर्व में उत्साह के साथ शामिल होने और 12 मई को मतदान में अवश्य भाग लेने की शपथ मतदाताओं को दिलाई। इसके पहले स्वीप कला जत्था के द्वारा अभियान गीत प्रस्तुत किया गया। जिला स्विप आईकॉन फुटबॉल खिलाड़ी अमृता कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और मतदाताओं को संबोधित कर वोट के महत्व को बताया। इसके बाद जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक नवीनचंद्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी और डीसीएलआर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। डीएम और एसपी ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचने और मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उपेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ,सीओ अरविंद कुमार प्रखंड, बीईओ मो. शमशी अहमद और विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024