मैरवा

50 हजार के शराब सहित धंधेबाज गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर पेट्रोल पंप के निकट पुलिस ने एक धंधेबाज को 89 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब सिवान भेजने के लिए उत्तर प्रदेश से लाकर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर रखा गया था। सिवान के किसी शराब धंधे के आने की प्रतीक्षा की जा रही थी। उसके पहुंचने के पहले ही वहां पुलिस पहुंच गई और शराब को जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब्त किए गए शराब की कीमत 50 हजार अनुमानित है। धंधेबाज की बाइक भी जब्त कर ली गईं है। मैरवा पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से शराब लाकर धरनी छापर में पेट्रोल पंप से उत्तर एक चबूतरे के पास रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सादे वेश में पहुंची। कई समूह में धंधेबाज को घेरने की कोशिश पुलिस द्वारा की गई। पहले तो पुलिस को सादे वेश में देखकर धंधेबाज पहचान नहीं सके। तभी सौदा लेने पहुंचे युवक की नजर कुछ दूरी पर खड़े पुलिस वाहन पर पड़ी। वह समझ गया कि पुलिस उसे घेरने की कोशिश में है। मौका देख कर वह फरार हो गया। वहीं एक धंधेबाज पास के खेत में झाड़ी में जाकर छुप गया। तभी पुलिस की नजर मोबाइल पर बात करते एक युवक पर पड़ी। संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। संलिप्तता नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। तभी पुलिस की नजर झाड़ी में छुपे युवक पर पड़ी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक धरनी छापर का राहुल कुमार तिवारी है। उसने पुलिस को बताया कि शराब उत्तर प्रदेश से लाया गया था। उसकी बाइक से ब्लूटूथ भी बरामद हुआ। उत्तर प्रदेश से शराब लाने के दौरान कोई फोन से लाइनर का काम कर रहा था। लेकिन वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका। जब्त शराब में किंगफिशर 17 बोतल, रॉयल स्टेज 24 बोतल और आठ पीएम 48 बोतल हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024