केंद्र में भाजपा के चार साल पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

परवेज अख्तर/सिवान : केंद्र में भाजपा के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के गांधी मैदान से बाइक रैली निकाली। बाइक रैली को भाजपा नेता प्रमील कुमार गोप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली गांधी मैदान से चल विभिन्न मार्गों से होकर जेपी चौक पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया। बाइक रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा सभी जाति, धर्म, गरीब, दलित, मजदूर एवं पिछड़ों की सरकार है जो सबका साथ सबका विकास चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 162 योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। लगभग 19 हजार गांवों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब एक भी गांव बिजली से अछूता नहीं है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। सभा को भाजयुमो के जिला महामंत्री रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार,विनोद गुप्ता, प्रत्युष, अर्जुन गुप्ता, नंद जी चौहान, राहुल तिवारी, हैप्पी यादव,सुधीर जायसवाल, अमित कुमार सोनू, मनोज जायसवाल, राजू कुशवाहा,संजय राजा, छोटेलाल यादव, धीरज कुमार, गोविंद गुप्ता, यशवंत कलवार आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन त्रिलोकी सिंह पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन लालबाबू ने किया। इस मौके पर बलिराम यादव, रामविलास,अंशु पंडित, शशिकांत मिण, शशि कुमार, नीतेश पाल आदि उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024