पहली पत्नी के रहते 55 वर्षीय अधेड़ ने 25 साल की युवती से रचा ली दूसरी शादी, थाने पहुंच पहली पत्नी ने रख दी अजीब मांग, जानिए क्या हुआ…….

पटना: पहली पत्नी के रहते 55 वर्षीय अधेड़ ने 25 साल की युवती से शादी रचा ली। सूचना मिलते ही पहली पत्नी थाने पहुंच गई। महिला थाने की पदाधिकारी ने अधेड़ को काफी समझाया लेकिन उसने एक न सुनी। अंत में मामला कोर्ट चला गया। थक-हारकर पहली पत्नी ने 12 हजार गुजारा भत्ता की मांग की है। दरअसल, सोहसराय थाना क्षेत्र के सिंगार हाट निवासी शंकर प्रसाद ने शादीशुदा होने के बावजूद महिला से विगत सात अप्रैल को बाबा मनीराम अखाड़ा परिसर में दूसरी शादी रचा ली जिसका विरोध पहली पत्नी उषा देवी ने किया। जब पति नहीं माना तो पत्नी महिला थाना पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी शंकर प्रसाद और पहली पत्नी उषा देवी को थाने में बुलाया। दोनों को आपसी सुलह कर मामले का निपटारा करने को कहा, लेकिन बात नहीं बनी। मामला न सुलझता देख महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय भेज दिया।

28 साल पहले की थी पहली शादी

उषा देवी ने बताया कि लगभग 28 वर्ष पूर्व शंकर प्रसाद से हिंदू रीति रिवाज के तहत विवाह हुआ था। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीत रहा था। एक 21 वर्ष की पुत्री भी है। चार माह पूर्व पुत्री की शादी हुई थी। पति ने सात अप्रैल को दूसरी शादी रचा ली। विरोध करने पर पति ने मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया। अब अगर पति दूसरी पत्नी के साथ रहना चाहता है तो वह रहे परंतु हमें जीवनयापन के लिए 12 हजार रुपए भत्ता के रूप में दे और संपत्ति में मुझे और मेरी बेटी का हिस्सा दे। पति शंकर प्रसाद ने बताया कि हम दोनों पत्नियों को रखने को तैयार हैं किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होने देंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026