Categories: छपरा

छपरा: मशरक बाजार क्षेत्र में पागल बंदर का मचा आतंक, वन अधिकारी ने लिया जायजा

तरैया मोड़ से लेकर थाना परिसर तक का क्षेत्र बना डेंजर जोन, बंदर पीछे से आता है और काटकर फरार हो जाता है

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में तरैया मोड़ से लेकर थाना परिसर तक पागल बंदर का आतंक छाया हुआ है पागल बंदर पीछे से आकर काट ले रहा है अभी तक उसने दो दर्जन लोगों को काट जख्मी कर दिया है।पागल बंदर का आतंक इस तरह हैं कि उसने थाना परिसर में ही पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला कर काट खाया जिससे वे घायल हो गए। अभी तक में पागल बंदर से निजात पाने की समस्या लाइलाज होती जा रही है।दो दर्जनों लोगों को काटने के बाद भी वन विभाग उसे पकड़ नहीं सका है।

जदयू जिला महासचिव गौतम सिंह ने जिलाधिकारी को फोन कर पागल बंदर को पकड़ने की मांग की है। मौके पर मशरक प्रखंड के फौरेस्टर लव कुमार राय ने मौके पर पहुंच बंदर की खोजबीन किया और बताया कि पागल बंदर को पकड़ने के लिए टीम को बुलाना पड़ेगा।जिला वन पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी गई है आदेश मिलते ही बंदर पकड़ने वाली टीम यहां पहुच जाएंगी। स्थानीय लोगों ने गुहार लगाया कि यदि शीघ्र ही बंदर को पकड़ा नहीं गया तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए विवश होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026