Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बोलेरो में लदी 56 कार्टन शराब बरामद, धंधेबाज फरार

परवेज अख्तर/सिवान:- थाना क्षेत्र के चितविसरांव में पुलिस ने शनिवार की रात जांच के दौरान एक बोलेरो पर लदा 56 कार्टन शराब जब्त किया। पुलिस आने की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पुलिस बल के साथ जतौर-सेमाटार मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी यूपी की ओर से एक बोलेरो गाड़ी आ रही थी। बोलेरो के आगे कुछ दूरी पर एक बाइक भी थी। पुलिस गाड़ी को देखते ही बाइक चालक बाइक को गड्ढे में फेंक फरार हो गया।

उसे देख बोलेरो चालक भी गाड़ी घूमा यूपी की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने बोलेरो का पीछा किया। चालक अपने को घिरता देख बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो की जांच की तो उसमें शराब का कार्टन लदा था। पुलिस बोलेरो जब्त कर था लाई। गिनती के दौरान बोलेरो में 56 कार्टन शराब जब्त पाया गया। पुलिस बाइक को भी जब्त कर ली और शराब धंधेबाज का पता करने में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026