Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घर पर ही दी जाएगी कुपोषण से बचाव की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के विभिन्न प्रखंडों में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका लाभार्थियों को घर जाकर कुपोषण से बचने की जानकारी देंगी। बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें संबोधित करते हुए मैरवा प्रखंड की सीडीपीओ सरोज पाठक ने कहा कि हर साल यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जाता था, लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना कार्यालय में किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश से कुपोषण को दूर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे सबके सहयोग से पूरा करना है। इसके लिए प्रतिदिन आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाएं अपने क्षेत्र में गतिविधि करें। कोरोना के कारण यह गतिविधि लाभार्थियों के घर-घर जाकर की जाएगी।

उन्हें यह बताया जाएगा की उनके घर में जो भी भोजन सामग्री है उसका वे सही ढंग से उपयोग करें। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बीडीओ आलोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए सब का सहयोग जरूरी है। बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभी कर्मी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी कर्मी खासकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं कुपोषण दूर करने, बच्चों और महिलाओं के सामाजिक मानसिक व शारीरिक विकास तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रधान सहायक मनीष शरण, महिला पर्यवेक्षिका , प्रखंड समन्वयक, प्रखंड परियोजना सहायक, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका भी थी। इधर पचरुखी प्रखंड के सादिकपुर गांव में सेविका अनिला देवी द्वारा पोषण से संबंधित गतिविधियां केंद्र पर की गई। जहां कई लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थीं। साथ ही लाभार्थियों को उनके घर सामग्री का वितरण किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024