Siwan News

सीवान में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 57 यात्री

परवेज़ अख्तर/सीवान:- ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार सघन टिकट चेकिंग जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ सीवान ने वृहद टिकट चेकिंग अभियान सोमवार को सीवान जंक्शन पर चलाया। इस दौरान ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ उनसे जुर्माना की राशि वसूली गई। जांच अभियान का असर यह रहा कि सीवान समेत मैरवा, दरौंदा व जीरादेई स्टेशन पर भी टिकट के लिए लोग तत्पर रहे। जांच अभियान का नेतृत्व सीनियर टीसीआई छपरा आरएल साह की देखरेख में किया गया। जांच अभियान में आरपीएफ सीवान के उप निरीक्षक परमेश्वर कुमार शामिल थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सीवान जंक्शन पर 57 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। सभी रेल यात्रियों को जंक्शन पर ही सोनपुर रेल मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा के समक्ष पेश किया गया, जहां इनसे जुर्माना की राशि के रूप में 41 हजार 615 रुपये की वसूल की गई। जुर्माना की राशि अदा करने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। सीनियर टीसीआई छपरा आरएल साह ने बताया कि वाराणसी के सीनियर डीसीएम आरपी श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन व एसीएम हेड क्वार्टर टिकट चेकिंग जंगबहादुर के निर्देश पर सीवान व अमलोरी सरसर स्टेशन समेत अन्य स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सघन जांच अभियान में सीवान स्टेशन के डीसीआई गणेश यादव, गोरखपुर मुख्यालय के टीटीई एपी पांडेय, श्रीराम, मनमोहन व सरोज कुमार, छपरा जंक्शन के टीटीई आरके पांडेय, मनोज कुमार, राकेश कुमार, आरके मीना, डीएस मीना, दिनेश कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। करीब डेढ़ सौ लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना की राशि मद में 75 हजार रुपये वसूले गए।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026