Siwan News

प्राइवेट स्कूल संचालक से अपराधियों ने मांगे 5 लाख की रंगदारी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया पदुम गांव स्थित प्राइवेट स्कूल के संचालक से अज्ञात अपराधियों ने पांच लाख रूपए की रंगदारी की मांग की है। अपराधियों द्वारा धमकी दिए जाने की बाद विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावक भी अपने बच्चों के प्रति दहशत के साए में जीने को विवश हैं। इस संबंध में विद्यालय के संचालक रजनीश रंजन ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि पचपकड़िया पकड़ी बाजार पर एसएनपी पब्लिक स्कूल की चलाता हूं।मेरे मोबाइल पर 29अप्रैल की दोपहर मेरे मोबाइल पर अज्ञात अपराधियों द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की गई।नहीं देने पर जान से मारने तथा मेरे बच्चे का अपहरण कर लेने की धमकी दी गई।इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मेरे विद्यालय में साजिश के तहत अज्ञात अपराधियों द्वारा बम रखकर अपराधियों द्वारा माहौल खराब किया जा रहा है। आसपास के लोगों के प्रयास से स्कूल में रखे बम को पानी में रहकर निष्क्रिय कर दिया गया और इस मामले की जानकारी स्कूल संचालक ने पुलिस को दी।अपराधियों के धमकी के बाद से पूरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला एक सप्ताह पूर्व संज्ञान में आया है।मामले की जांच की जा रही है।इस मामले में एसपी नवीनचंद्र झा ने कहा कि स्कूल संचालक के संदिग्ध गतिविधियो तथा रंगदारी मांगने वाले अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है धमकी देने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026