Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

57 हजार हेक्टेयर की फसल बर्बाद, नहीं हुई इनपुट अनुदान की घोषणा

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले में जुलाई में सामान्य से 50 फीसद से अधिक बारिश हुई थी। बारिश के साथ-साथ बाढ़ का कहर भी था। ऐसे में निचले इलाकों में धान की फसल को भारी क्षति हुई। इसका सर्वे कृषि विभाग ने पूरे जिले में कराया लकड़ीनबीगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, गुठनी, दरौली, रघुनाथपुर, सिसवन सहित सभी प्रखंडों में कमोवेश नुकसान पाया गया।

कुल 57 हजार हेक्टेयर में पूरे जिले में फसल क्षति का आकलन किया गया, जिसे जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा राज्य को प्रतिवेदन भेजकर सूचित कर दी गई, लेकिन हैरान करने वाली बात है कि कई जिलों में बिना आकलन के ही कृषि मंत्री ने पहले ही तत्काल इनपुट अनुदान देने की घोषणा कर दी। जिले में फसल क्षति से संबंधित प्रतिवेदन जाने के बाद भी कोई घोषणा नहीं की गई। जिले के किसान इसको लेकर काफी चितित हैं।

किसानों को इस बात का मलाल है कि सरकार विधानसभा चुनाव को लेकर हर वर्ग पर मेहरबान है। इनपुट अनुदान देने में इस जिले के साथ कोताही की गई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कोरोना महामारी के बीच किसानों ने एक-एक रुपये किसी तरह एकत्र कर खरीफ सीजन की खेती की थी। ऐसे में शीघ्र अनुदान की घोषणा नहीं की जाती है, तो किसानों की कमर टूट जाएगी। इसी महीने के अंत तक आदर्श आचार संहिता भी लग सकता है। जिससे घोषणा के बाद भी किसानों को इनपुट अनुदान लेने में परेशानी होगी। इसका ध्यान सरकार व विभाग दोनों को करना चाहिए।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

जिले में विभाग द्वारा फसल क्षति का सर्वे कराकर राज्य को रिपोर्ट भेज दी गई है। जैसे ही इनपुट अनुदान की घोषणा की जाएगी। किसानों से आवेदन लेकर भुगतान शुरू करा दिया जाएगा।

राजेंद्र कुमार पाल, जिला कृषि पदाधिकारी, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026