परवेज़ अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के दरबार लॉज के समीप शुक्रवार की देर रात किराना दुकान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताला बंद करने की सूचना पर दुकान मालिक और नगर थाने का गश्त दल जांच को पहुंच गया। इसके बाद दुकान में तालाबंदी करने आए अज्ञात लोग वहां से फरार हो गये।
घटना के संबंध में दुकानदार शैलेश कुमार उर्फ मुन्ना ने बताया कि मैं गोशाला रोड स्थित अपने मकान में रहता हूं। शुक्रवार की रात्रि लगभग 11 बजे सूचना मिली की दुकान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ की जा रही है। सूचना पर दुकान के समीप पहुंचा तो देखा कि मेरे द्वारा दुकान में लगाए गए तालों को एमसील लगाकर बंद कर दिया गया तथा चार नए ताले अलग से दुकान में लगा दिए गए हैं।
इसी बीच नगर थाने का गश्त दल भी वहां पहुंचा और देखकर जांच की। जब मैंने दुकान में लगाए गए तालों को तोड़ने का प्रयास किया तो गश्त दल द्वारा मुझे रोक दिया गया, जबकि मेरी दुकान में विक्रय हेतु खाने-पीने व रोजमर्रे के लाखों के सामान बंद पड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…