Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कस्टमर केयर बनकर 57 हजार रुपये खाता से उड़ाए

परवेज अख्तर/सिवान : असांव थाना क्षेत्र के मंझरिया टोला भवानी स्थान निवासी विजय कुमार आजाद से एक धोखेबाज ने मोबाइल पर फोन कर एटीएम का कोड पूछ उनके खाते से 57 हजार रुपये की निकासी कर ली। घटना 28 मई की बताई जाती है। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मोबाइल से बिजली बिल का 912 रुपये का भुगतान एयरटेल सिम से किया लेकिन बिना भुगतान हुए ही बायलेंस कट गया। इसकी शिकायत उसने एयरटेल कस्टमर केयर से किया तो नेटवर्क की समस्या बताते हुए फोन कट गया। उसके फोन कटते ही तुरंत उसके मोबाइल पर कॉल आया तथा वह कस्टमर केयर समझ बात करने लगा। अज्ञात व्यक्ति ने भुगतान के बारे में पूछने लगा तथा एम पीन रिसेट तथा अपडेट करने को कहा तथा 264 रुपये एयरटेल मनी से काट लिया और बताया कि आपका एम पीन अपडेट कर दिया गया है। फिर उसने कहा कि एयरटेल मनी से बायलेंस रिटेलर से डालने पर आपको कोई लाभ नहीं मिलता होगा। इसलिए मेरे कंपनी द्वारा एयरटेल से मनी में आपको डेबिट कार्ड से जोड़ दिया जाएगा तो आसानी से अपना रिचार्ज करते रहिएगा। इसके लिए एटीएम को एक्टिवेट करना होगा। इसके लिए उसने अपना एटीएम नंबर बता दिया फिर उसके दरौली स्थित सीबीआई के खाते
से 57 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026