Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों ने निकाला पैदल मार्च

परवेज अख्तर/सिवान : इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने जेपी चौक से पैदल मार्च निकाल पटना के लिए रवाना हुए। पैदल मार्च का नेतृत्व में युवा छात्र नेता एस. आनंद ने किया। आनंद ने बताया कि दर्जनों छात्रों ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा समिति के द्वारा जारी रिजल्ट में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी एवं बिहार के बदहाल शिक्षा व्यवस्था के सुधार हेतु अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पदयात्रा निकाल अपना विरोध प्रकट किया। पदयात्रा की शुरुआत जेपी चौक स्थित जयप्रकाश नारायण के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया, जिसे समाजसेवी आचार्य वीरेंद्र पांडेय ने रवाना किया। इस संबंध में नेतृत्वकर्ता एस. आनंद ने बताया कि बिहार की इस लचर शिक्षा व्यवस्था को अतिशीघ्र सुधारने की मांग को वे वर्तमान में इंटरमीडिएट बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में बड़े पैमाने पर हुई लापरवाही के खिलाफ यह पदयात्रा निकाली जा रही है जिसके द्वारा हम अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर आज जेपी चौक से पटना विधानसभा तक जाएंगे। पदयात्रा में एस आनंदके साथ अंकित पांडेय, रवि पांडेय, विक्की गुप्ता, अंकित गुप्ता,प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, सचिन कुमार, प्रिंस कुमार,गुलामोद्दीन सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024