परवेज अख्तर/सिवान:- जिले में तीन दिनों से थमे कोरोना संक्रमितों के नए मामले में मंगलवार को बढ़ोतरी देखने को मिली. तीन प्रखंडों में 58 कोरोना के नए संक्रमित मामले पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा 27 मामले आंदर प्रखंड में पाए गए, जबकि 15 मामले हुसैनगंज और 16 मामले मैरवा प्रखंड के हैं।
वहीं राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जारी कोरोना संक्रमितों की सूची में जिले में सिर्फ 14 मामलों की ही पुष्टि की। जबकि 58 सैंपल 15 जुलाई को ही आरएमआरआई को भेजा गया था, जिनकी पुष्टि 21 को की गई। नए मामलों के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1265 हो गई है। जबकि जिले में अब तक आठ लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…