परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाने के कन्हौली में सोमवार को दीवाल को तोड़ने से माना करने पर उपेंद्र यादव को मार कर हाथ तोड़ दिया. बच बचाव करने गयी उसके मां को गले से मंगल सूत्र ले लिया. घायल का इलाज सीवान में कराया गया. इस मामलें में पीड़ित कन्हौली निवासी उपेंद्र कुमार यादव पिता जयप्रकाश यादव ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर पांच लोगों को नामजद किया है. कहा है कि मेरे घर के सामने दीवाल था, जिसे संदीप कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, मुन्ना कुमार, राहुल कुमार, तथा राजमुनी यादव द्वारा तोड़ा जा रहा था.
जब मैने तोड़ने से मना किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा से मारपीट करने लगे. जिससे मेरा हाथ, पैर, पीठ व सिर पर चोट लग गया. साथ ही मेरा बायां हाथ टूट गया है.जब मै घायल हो कर गिर गया तो हो-हल्ला के बाद मुझे मार खाने से बचाने मेरी मां आई तो उक्त व्यक्तियों द्वारा लाठी, डंडा से मारकर घायल कर दिया गया. जब मेरी मां घायल होकर गिर गई तो सोनू कुमार यादव ने मेरी मां के गले से मंगलसूत्र छीन लिया. और सभी लोगो ने जाते वक्त जान मारने की घमकी देने लगे. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…