सीवान के पांच नगर पंचायत में पड़े 59.88 प्रतिशत मतदान

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगरपालिका आम चुनाव 2022 के पहले चरण में नगर की सरकार चुनने को रविवार को मतदान शांतिपूर्ण,निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।इस दौरान मैरवा,महाराजगंज सहित नवगठित गुठनी, बड़हरिया व हसनपुरा नगर पंचायत में कुल 74 वार्डों में 129 मतदान केंद्रों पर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद पद के लिए वोट डाले गए। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नगर की सरकार चुनने के लिए सभी पांचाें नगर पंचायतों में कुल 59.88 प्रतिशत वोट डाले गए। इसमें महाराजगंज में 56.63 प्रतिशत, मैरवा में 60.47 प्रतिशत, गुठनी में 60.10 प्रतिशत, बड़हरिया में 63.70 प्रतिशत तथा हसनपुरा में 58.53 प्रतिशत मतदान शामिल हैं।

गुलाबी ठंड के बीच मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह :

सभी मतदान केंद्राें पर निर्धारित समय सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुआ। इस दौरान उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में माकपोल कराया गया। इसके बाद मतदाताओं द्वारा मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। गुलाबी ठंड के बीच मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह में ठंड की वजह से मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। लेकिन धीरे-धीरे दिन चढ़ने के साथ ही लोग घरों से बाहर निकले और लंबी-लंबी कतार में लगकर अपना मतदान किया। लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगी रही। वहीं महिला मतदाताओं में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साह रहा।

कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की नहीं रही सूचना :

नगर निकाय चुनाव के शुरुआती दौर में कुछ बूथों पर ईवीएम में ना तो गड़बड़ी की सूचना रही और ना ही कहीं से कोई व्यवधान की सूचना रही। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया। सभी मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप की सुविधा प्रदान की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026