सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

पचरुखी और लकड़ी नबीगंज में हुई घटनाएं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में रविवार की शाम अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक मासूम समेत दो घायल हो गए। घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर निवासी जुबैदा खातून तथा गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर निवासी चंद्रमा सिंह के पुत्र विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कौथुआ सारंगपुर निवासी जुबैदा खातून की पुत्री रूबिका खातून एवं सेराज अली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर निवासी जुबैदा खातून रविवार की शाम एक ही बाइक पर सवार होकर अपनी पुत्री एवं गांव के सेराज अली के साथ शादी समारोह में शामिल होने गोपालगंज जा रही थीं। तभी जसौली के समीप तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया तथा मौके से बाइक लेकर फरार हो गया।

बाइक से धक्का लगने से जुबैदा खातून तथा उनकी पुत्री रूबिका खातून तथा गांव के ही सेराज अली घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण तीनों घायलों को लेकर सदर अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने जुबेदा खातून को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन सदर अस्पताल पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम कराने में जुट गई। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। वहीं दूसरी ओर लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के नवादा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार की शाम बाइक से धक्का लगने से एक साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र कतालपुर निवासी चंद्रमा सिंह के पुत्र विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि विवेक कुमार सिंह अपनी साइकिल पर सवार होकर गोपालपुर बाजार से घर लौट रहा था तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक सवार ने उसके साइकिल में धक्का मार दिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ओपी को दी तथा बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया एवं घायल को उपचार के लिए नबीगंज अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिवान जाने के दौरान रास्ते में ही विवेक कुमार सिंह की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024