Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विधानसभा चुनाव में होगी 5980 वाहनों की जरूरत, दरें निर्धारित

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले में पांच हजार 980 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की जरूरत इस बार के विधानसभा आम चुनाव में होगी। इसको लेकर जिला स्तर पर गठित परिवहन कोषांग की ओर से वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। परिवहन विभाग के सचिव ने चुनाव की तैयारी में लगाए जाने वाले वाहनों की सूची भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 700 बाइक, 750 मैजिक/मेटाडोर, 400 जीप/कमांडर, 1410 बोलेरो/सुमो/मार्शल, 135 स्कॉर्पियो/जाइलो/इनोवा, 250 मैक्सी/सिटी राइडर, 315 मिनी बस (23 से 39 सीट), 230 बस (40 से 49 सीट), 300 बस, 1325 सकलयान, 25 सकलयान (डिलीवरी भान), 50 सकलयान (छह चक्का यान), 60 सकलयान (दस चक्का यान) व 90 सकलयान (दस चक्का से अधिक यान) की जरूरत होगी। जिससे सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर ईवीएम, वीवीपैट मशीन पहुंचाने, दंडाधिकारियों, पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने तथा वज्रगृह तक इन्हें पुन: वापस करने के उपयोग में लाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024