Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

80 हजार की अवैध शराब लेकर आ रही स्कॉर्पियो जब्त, एक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान :- पुलिस ने शुक्रवार की सुबह जतौर-डरैला मुख्य मार्ग पर शराब से भरी एक स्कॉर्पियो को जब्त किया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी रोहित कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि यूपी की ओर से शराब से भरी स्कॉर्पियो आ रही है। उन्होंने यूपी-बिहार मार्ग पर गश्त बढ़ा दी और वाहनों की जांच शुरू कर दी। जिसमें जतौर-डरैला मुख्य मार्ग पर यूपी से एक स्कॉर्पियो तेज गति से आती दिखाई दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख चालक एवं धंधेबाज भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना लाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब हरियाणा निर्मित है जिसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई जाती है। यह थाना क्षेत्र में शराब के साथ वाहन जब्त की घटना दूसरी घटना है। गुरुवार को भी पुलिस ने गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के पास वाहन जांच के दौरान 58 कार्टन शराब समेत कार को जब्त की थी तथा दो लोगों को गिरफ्तार की थी। पुलिस के इस कार्रवाई से शराब धंधेबाजों में हड़कंप है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024