छपरा

छपरा में प्रसव के 6 घंटे बाद नवजात के साथ परीक्षा देने पहुंची छात्रा

छपरा : जिले के तरैया रेफरल अस्पताल में मंगलवार सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर बच्ची को जन्म देने के 6 घंटे बाद एक महिला इंटर की परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची। जानकारी के अनुसार नारायणपुर गांव निवासी युवक मालिक राय की पत्नी कुसुम कुमारी इंटर की परीक्षार्थी है। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को ही सुबह उसने सामान्य रूप से बच्ची को जन्म दिया है। फिर सुबह 10 बजे उसने अस्पताल प्रशासन से डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया।

कुसुम बंगरा लोकमान्य हाई स्कूल इंटर कॉलेज की छात्रा है। उसका केंद्र छपरा शहर के गांधी हाई स्कूल में है। नवजात बच्ची को लेकर परीक्षा देने गई छात्रा ने बताया कि शरीर में कमजोरी व सर में चक्कर है लेकिन परीक्षा नहीं देने पर 1 साल बेकार हो जाएगा। सभी ने परीक्षार्थी के पढ़ने के जज्बे व साहस की सराहना की।

परीक्षार्थियों के बेहोश होने से केंद्रों पर रही अफरातफरी

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को परीक्षार्थियों के बेहोश होने से केंद्राधीक्षक से लेकर अभिभावकों में अफरातफरी रही। रामेश्वर कॉलेज केंद्र पर छात्र और आरएमएलवाई डिग्री कॉलेज में छात्रा बेहोश हो गई। आनन-फानन में एम्बुलेंस से इनको अस्पताल भेजा गया। अब इसे परीक्षा का डर कहे या मौसम की मार, केंद्रों से परीक्षार्थियों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मजिस्ट्रेट की ओर से कंट्रोल रूम को दी जाती रही। केंद्राधीक्षक और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की सूचना पर प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से भेजा। वहीं कई जगह जब अस्पताल भेजने की बात आई तो परीक्षार्थी ने खुद ही जाने से मना कर दिया। परीक्षा से निकल जाने की बाबत तो परीक्षार्थी तैयार थे, मगर अस्पताल जाने के नाम पर मना कर दिया। मंगलवार को पहली पाली में मैथ और दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा थी।

रामेश्वर कॉलेज केन्द्र पर पहली पाली में परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही एक छात्र के बेहोश होने की सूचना मिली। कंट्रोल रूम के अधिकारी डीपीओ एसएसए डॉ. अमरेन्द्र पांडेय ने बताया कि छात्र ने पहले पेट दर्द होने की बात कही और फिर बेहोश हो गया। वहीं आरएमएलवाई डिग्री कॉलेज में परीक्षा शुरू होने के दो घंटे बाद एक छात्रा ने पेट दर्द की बात कही। उसके बेहोश होने की सूचना दी गई, मगर जब एम्बुलेंस भेजा जाने लगा तो छात्रा ने मना कर दिया। पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट ने बताया कि छात्रा परीक्षा से बाहर निकलने की अनुमति मांग रही थी, पर इस तरह का निर्देश नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026