नई दिल्ली: मशहूर टीवी शो बिग बॉस में आने के बाद सुर्खियों में आ स्वामी ओम का देहांत हो गया है. बताया जा रहा है कि स्वामी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और करीब तीन महीने पहले कोरोना पॉज़िटिव भी पाए गए थे. हालांकि वे कोरोना से ठीक हो गए थे लेकिन कमज़ोरी की वजह से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी.
स्वामी ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी. उनका आधा शरीर पैरालेसिस का शिकार हो गया था. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट, दिल्ली में किया जाएगा.
बता दें कि स्वामी ओम का विवादों के गहरा नाता रहा है. उन्होंने एक बार सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल पूछा था कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ती के वक्त चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) से सिफारिश क्यों ली जाती है. इस पर CJI खेहर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने इसको पब्लिसिटी स्टंट बताया था हालांकि स्वामी ओम ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वो बिग बॉस से पहली काफी पब्लिसिटी हिसाल कर चुके हैं. इस मामले में उन्हें 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था हालांकि बाद में उसे कम करके 5 लाख कर दिया था और 8 हफ्तों के अंदर जुर्माना अदा करने के लिए कहा गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…