परवेज़ अख्तर/सिवान:
मंगलवार को लकड़ी नवीगंज कॉलेज के खेल मैदान में बसौली पंचायत के मुखिया योगेंद्र राय के पुत्र पंकज कुमार यादव को जान मारने की नीयत से चाकू से प्रहार मामले में लकड़ी नवीगंज/ बसंतपुर थाना कांड संख्या 11/20 घायल के फर्द बयान पर दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में घायल ने बताया है कि सभी नामजद मुझे क्रिकेट खेलने के लिए बुलाए और जब मैं खेल मैदान में पहुंचा तो मुझे चाकू से गोद – गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.चाकू मारने वालों में हरेंद्र महतो,हरिराम महतो ,सलमान आलम,अनिल महतो समेत 6 लोग शामिल थे. एक दो अज्ञात भी थे जिन्हें मैं नहीं पहचानता.ओपी प्रभारी कुंज बिहारी राय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद लोगों में चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.ओपी प्रभारी ने बताया कि और लोगों के गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…