Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

22 वोट हासिल कर प्रियंका कुमारी ने किया उपसभापति की कुर्सी पर कब्जा

दूसरे प्रत्याशी रीता देवी को मिले 14 मत, दो पद रिक्त

परवेज़ अख्तर/सीवान:
कलेक्ट्रेट सभागार में हुए उपसभापति पद के लिए नामांकन एवं चुनाव के बाद 22 वोट पाकर प्रियंका कुमारी ने विजय हासिल किया है. प्रियंका को 22 वोट मिले.जबकि इनकी प्रतिद्वंदी रीता देवी को 14 पार्षदों का समर्थन मिला. इस चुनाव के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम रामबाबू बैठा ने सभी संवैधानिक कार्यों को पूरा किया और निर्वाचित उम्मीदवार को विजयी प्रमाण पत्र देने के साथ उन्हें नगर परिषद कार्यालय में शपथ भी दिलाई. शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका कुमारी अपने संवैधानिक कार्यों के निर्वहन के लिए गुरूवार से ही उपलब्ध है.नप उपसभापति चुनाव के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम रामबाबू बैठा ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में चले निर्वाचन कार्य का प्रारंभ नामांकन पत्र दाखिले से प्रारंभ हुआ.

तय समय के अंदर दो ही नामांकन दाखिल किए गए जिसमें पहला प्रियंका कुमारी का था और दूसरा रीता देवी का था.नामांकन वापस लेने के लिए समय निर्धारित था. तय समय में नामांकन वापस नहीं होने के बाद मतदान कराया गया और मतगणना हुई जिसमें प्रियंका कुमारी ने 22 वोट पाकर विजय हासिल की जबकि प्रतिद्वंदी रीता देवी को 14 मत प्राप्त हुए. नगर परिषद की राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे उठापटक का गुरुवार को प्रियंका कुमारी के उपसभापति निर्वाचित होने के बाद अंत हो गया. कुल 38 वार्डों में से दो वार्ड में प्रतिनिधित्व नहीं है इसलिए 36 वार्ड पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. जिसमें से 22 वोट हासिल करके प्रियंका कुमारी ने उपसभापति की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है.

नप सीवान में महिला शक्ति का कब्जा

महिलाओं को नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों के चुनाव में आरक्षण मिलने का असर सीवान नगर परिषद में देखा जा सकता है. यहां पहले से सभापति के पद पर महिला शक्ति का कब्जा था जबकि उपसभापति पद पर बबलू साह काबिज हुए थे. उनके इस्तीफे के बाद हुए चुनाव में कोई पुरूष उम्मीदवार ही नहीं सामने आया. नामांकन में भी दो महिलाओं ने ही जोर आजमाइश की. इस तरह सीवान नप पर महिला शक्ति काबिज है अब आगे देखना है कि वे दोनों मिलकर शहर सफाई-स्वच्छता एवं जाम की समस्या से कैसे मुक्ति दिलाती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026