पटना: बांका में एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बांका-ढाका मोड़ रोड की बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार और ऑटो के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में घायलों को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भागलपुर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार बौंसी की ओर जा रहे थे तभी विपरित दिशा से एक अनियंत्रित कार सामने आ गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये। ऑटो में सवार बीएड कॉलेज की छात्रा नम्रता यादव, आदिल अंसारी सहित छह लोगों की मौत हो गयी है।
घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…