महाराजगंज: कोरोना वैक्सीनेशन के लकी विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लकी विजेता को महाराजगंज पीएचसी में बुधवार को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कोरोना वैक्सीनेशन लकी विजेता कार्यक्रम का आयोजन केयर इंडिया और स्वास्थ्य विभाग के तत्वधान में किया गया था। कोरोना वैक्सीनेशन लकी विजेता के रूप में टुनटुन कुमार राम सहित नव लाभार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाराजगंज के नवतन गांव निवासी टुनटुन कुमार राम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार राम ने श्री राम को मिक्सर ग्रांडर देकर सम्मानित किया।

सांत्वना पुरस्कार नजमा खातून, कविता कुमारी, खातून, रौशन तारा, ममता देवी,गायत्री देवी और रूपा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में वाटर जार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार राम कहा कि कोरोना काल में जब देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा था तब इन लोगों ने कोरोना की दोनों खुराक लेकर देशवासियों के बीच महत्वपूर्ण संदेश दिया था। मौके पर डाॅ रवीश कुमार, डॉ.बाबुद्दीन अंसारी, केयर इंडिया के प्रबंधक फहीम फातमी, स्वास्थ्य प्रबंधक एम. आलम, लेखापाल अमित कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026