परवेज अख्तर/सीवान: शहर के 63 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य के मौजूदगी में काट दिया गया. बताते चलें कि बकायेदारों को 15 दिन का डिस्कनेक्शन नोटिस दिया गया था ताकि वह अपना बकाया जमा कर दें.लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया नहीं जमा करने पर उनकी कनेक्शन काट दी गई. इधर मखदुम सराय, लहेरा टोली,तुरहा टोली, मिस्कार टोली सहित अन्य मोहल्लों में काफी दिनों से बिजली का बकाया चल रहा था. विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी वह उपभोक्ता अपना बकाया शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद विभागीय निर्देश पर सभी को नोटिस दिया गया था. जिसके बावजूद भी नहीं जमा होने पर डोर टू डोर पदाधिकारी पहुंचकर बड़े बकायेदारों की बिजली का कनेक्शन काट रहे हैं. इस दौरान शहर में 63 बड़े बकायेदारों की बिजली की कनेक्शन काटी गई. वही सहायक अभियंता ने बताया कि कुछ बकायेदारों को डिस्कनेक्शन नोटिस दिया गया है अगर वह निर्धारित 15 दिनों में बकाया राशि जमा नहीं करते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…