जिला

मौसम अलर्ट ! बिहार के 15 जिले कोल्ड डे की चपेट में, येलो अलर्ट जारी

पटना : बिहार के 15 जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए पटना समेत इन 15 जिलों में कोल्ड डे ( COLD DAY ) का अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के दक्षिण मध्य भाग पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है।

इस वजह से अगले 24 घंटों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में पीला(येलो) अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अलावा पूर्णिया में कोल्ड डे घोषित किया गया है। गौरतलब है कि दो दिन लगातार अधिकतम तापमान के सामान्य से चार या इससे अधिक डिग्री तक कम होने की स्थिति में मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे की घोषणा की जाती है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से अगले 24 घंटे तक लोगों को कड़ाके की ठंड से बचने की सलाह दी गई है। फारबिसगंज में ठंड की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां ठंड की स्थिति पिछले 24 घंटे में और भी गंभीर हो गई है। रविवार को भी जिले में भारी ठंड की स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भागलपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में पांच डिग्री सेल्सियस बना रहा।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में आंशिक सुधार होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। भारी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान में आंशिक सुधार रहेगा। सूबे में पूर्वा हवा का प्रभाव है। राज्य भर में हल्का मध्यम कोहरा रहेगा। सूबे में बादलों के छाए रहने की स्थिति से कई जगहों पर धूप नहीं निकल रही है। लगातार मौसम की ऐसी स्थिति बने रहने से अधिकतम पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है। हालांकि अब पारे के इससे नीचे आने के आसार नहीं है।

धूप न निकलने से बढ़ी कनकनी

पटना और पूर्णिया समेत अन्य जिलों में भारी ठंड से जनजीवन पर असर पड़ा है। रविवार होने की वजह से अधिकतर लोग ठंड से बचने की जुगत में रजाई में दुबके रहे। अधिकतर लोग गर्म पानी का सेवन कर रहे हैं। धूप न निकलने की स्थिति में ब्लोअर और हीटर ही ठंड काटने का सहारा बना है। पिछले 24 घंटे में पटना और गया में दशमलव अंकों में अधिकतम तापमान ऊपर आया है जबकि भागलपुर और पूर्णिया में एक से डेढ़ डिग्री तक पारा ऊपर चढ़ा है। पटना, पूर्णिया और भागलपुर में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। गया में न्यूनतम पारा एक डिग्री सुधरा है।

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का तापमान    शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना                                     16.9 – 9.2
गया                                      17.2 – 6.4
भागलपुर                                  20.5 – 11.3
पूर्णिया                                   19.6 – 8.8

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026