गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के ढोडीला चौर में हुए सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से बुजुर्ग को कटेया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार, थाना क्षेत्र के धरहरा मेला गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध सुखी सिंह मंगलवार के दिन धरहरा मेला व ढोडला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे ढ़ोडला चौर में गाय चरा रहे थे. तभी ढोडला गांव की तरफ से एक बाइक पर सवार युवक आया और बुजुर्ग को ठोकर मार दी.
इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बुजुर्ग को छोड़कर बाइक सवार अपनी बाइक लेकर भागने लगा. तभी पीछे से आ रहे एक पिकअप के चालक ने घटना को देख रहा था. पिकअप के चालक ने अपनी पिकअप की रफ्तार बढ़ा कर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और उसकी पहचान कर ली.फिर बुजुर्ग को इलाज के लिए बाइक सवार युवक के साथ भेज दिया. घायल बुजुर्ग को बाइक सवार युवक के द्वारा कटेया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बुजुर्ग का पैर फैक्चर बताया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…