परवेज़ अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की छापेमारी में 78 शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करते हुए 20 लाख की शराब जब्त की गई है। टीम ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद कुछ को जेल भेज दिया है तो कुछ से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया । उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि मद्य निषेध विभाग पटना के अपर सचिव केके पाठक के निर्देश पर 18 जिलों में स्पेशल टीम बनाकर विशेष छापेमारी की गई थी।
इसमें सिवान भी शामिल था। छपरा के साथ जिला उत्पाद विभाग की टीम को मिलाकर चार अलग-अलग टीम बनाई गई थी, इनके द्वारा गुठनी, बसंतपुर , बड़हरिया,सिसवन,रघुनाथपुर ,नौतन ,दरौली सहित अन्य जगहों पर संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस दौरान शराब पीने व शराब तस्करी के आरोप में 78 लोग को गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार लोगो के पास से तकरीबन 20 लाख की शराब बरामद की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…