सिवान में मोतिहारी के दो अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे तीनों अपराधी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सराय ओपी क्षेत्र के बड़का गांव में बुधवार की रात्रि एक व्यक्ति से स्कूटी सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया,लेकिन गश्त कर रही पुलिस दल की टीम ने इन बदमाशों को सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह और नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास दो देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली,एक चाकू,लूट गया 16 हजार रुपया, लूटा का मोबाइल एवं इयर फोन बरामद हुआ।जबकि घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया।एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मोतिहारी के मधुवन थाना क्षेत्र के सेमारा गांव निवासी मो. निजाम अंसारी, पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर निवासी कमलेश कुमार एवं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुरापुरा निवासी छोटू कुमार शामिल है।

इस संदर्भ में प्राप्त सूचना के आधार पर पंकज कुमार सिंह के बयान के आधार पर पचरुखी (सराय ओपी) में प्राथमिकी हुई है।गुरुवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बुधवार की रात्रि पचरुखी थाना क्षेत्र के घोड़गहिया निवासी पंकज कुमार सिंह से बड़कागांव में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने चार हजार रुपया, मोबाइल एवं इयर फोन लूट ली। उस समय सराय ओपी प्रभारी गश्त में थे। तभी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिस दिशा में बदमाश भाग रहे थे उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान रात्रि में ही वैशाखी बाजार के पास से तीनों बदमाशों को स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।जांच के क्रम में इनके पास से कांड में लूट के चार हजार रुपये, मोबाइल, एवं इयर फोन साथ ही तीनों के पास से दो देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली एवं चाकू बरामद किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026