परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाने के खाजेपुर कला निवासी गौतम राम की पत्नी इंदु देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर कहा है कि मेरे 12 वर्षीय बेटा को गांव के चार लोगों द्वारा बहला फूसलाकर घर से एटीएम मंगाकर 80 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है। पूछताछ करने पर जान मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि हसनपुरा स्थित सेंट्रल बैंक में मेरे खाते में 1 लाख 95 हजार रुपया था। गांव के ही चार युवकों द्वारा मेरा 10/12 साल का एक बेटा को बहला फूसला कर घर में रखा एटीएम कार्ड मंगाकर 80 हजार की निकासी कर ली। एक सप्ताह पूर्व मेरा बेटा एक नया मोबाइल लेकर घर आया तो हमने पूछा कि मोबाइल कहां से लिया है। काफी पूछताछ के बाद हमारा बेटा ने सब कुछ बता दिया। जब मैं उक्त युवक से पूछने गई तो वह बोला कि हां हमने पैसा निकाला है। उसने कहा कि यह बात किसी को बताया जाएगा तो जान से मार देंगे।इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026