परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसान चौपाल लगाकर किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुठनी प्रखंड के बरपलिया किसान भवन में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। चौपाल में किसानों को उन्नत खेती, मिट्टी की जांच, कृषि ऋण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामसेवक सिंह ने किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सभी प्रकार की कृषि योजना की जानकारी दी। कृषि समन्वयक अशोक मिश्रा ने किसानों को जीरो टीलेज के माध्यम से खरीफ की बुआई करने की सलाह दी और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान किसानों को बीज उपचार के तरीके बताए गए। इस अवसर पर अरविंद कुमार, कृषि सलाहकार दीनानाथ बैठा, सुनील पांडेय, जगधारी चौधरी, हरेकृष्ण चौधरी, रामजी चौधरी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया के औराई पंचायत के पनिसरा धाम में कृषि चौपाल का आयोजन कर किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती कर अधिक पैदावार करने के गुर सिखाए गए ताकि कम लागत में अच्छी उपज हो सके। एटीएम सतीश सिंह किसानों को बताया कि जैविक तरीके अपनाने से कई फायदे हैं। सबसे पहले रसायनिक खाद से भूमि बंजर तथा खेतों मे पैदावार कम होता है। वहीं जैविक खेती से रुपए की बचत पैदावार अधिक तथा भूमि बंजर होने से बचता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…