परवेज़ अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग ने बुधवार को महाअभियान चलकर 84 लोगोंको शराब बिक्री एवं पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद शराब पीने एवं बेचने वालों में हड़कंप है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि हर बुधवार को महाअभियान चलकर शराब पीने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध छापेमारी की जाती है।
छापेमारी के दौरान 18 धंधेबाजों को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि 66 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया कि गुरुवार को भी महाअभियान के दौरान यूपी- बिहार की सीमा से लगे इलाकों में छापेमारी की गई और यूपी से शराब पीकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले खासकर वैसे लोग जिन पर उत्पाद विभाग को संदेह हुआ ब्रेथ एनालाइजर के जरिए जांच की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…