सिवान में शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए चेकपोस्ट पर तैनात होंगे निजी सुरक्षा गार्ड

गुठनी, मैरवा, नौतन सहित अन्य प्रखंड जिनकी सीमा यूपी से लगती है वहां होगी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए विभिन्न चेकपोस्टों पर निजी सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाएगी। ये सुरक्षा कर्मी पुलिस के साथ जांच के क्रम में सहयोग करेंगे। इसको लेकर विभागीय निर्देश के बाद तैयारी भी शुरू कर दी गई है। मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि वर्तमान समय में जवानों की कमी है। इस कारण बैठक में दिशा-निर्देश मिला है कि पटना से ही निजी सुरक्षा गार्ड एजेंसी से लेकर भेजा जाएगा। इन सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जिले के विभिन्न चेक पोस्टों पर होगी। पुलिस जवानों के साथ निजी सुरक्षा गार्ड जांच करेंगे। बता दें कि पूर्णत पाबंदी के बावजूद अवैध शराब बेचने का काम धड़ल्ले से जारी है। शराब धंधेबाज खुलेआम कही पर भी शराब बेचने का काम कर रहे हैं। हालांकि इन पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है लेकिन धंधेबाजों को कार्रवाई का कोई डर नहीं है।

गुठनी, मैरवा, नौतन सहित जिले के अन्य बार्डर पर होगी तैनाती

जानकारी के अनुसार गुठनी के मेहरौना, मैरवा और नौतन प्रखंड की सीमा जो यूपी की सीमा से लगती हैं वहां निजी सुरक्षा कर्मियों की विशेष रूप से तैनाती होगी। ये सुरक्षा कर्मी यूपी से आने वाली संदिग्ध वाहनों की जांच पुलिस कर्मियों संग करेंगे और धरपकड़ में भी पुलिस के साथ सहयोग करेंगे। बता दें कि यूपी के रास्ते मेहरौना बार्डर होकर अक्सर शराब धंधेबाज हरियाणा, पंजाब, यूपी के विभिन्न जिलों से शराब की खेप को बड़े वाहनों में लोड कर भेजते हैं और गाड़ियों की बेहतर तरीके से जांच नहीं होने के कारण शराब की खेप आसानी से धंधेबाजों तक पहुंच जाती है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026