पटना: समस्तीपुर में मथुरापुर ओपी में गल्ला और खाद्य तेल व्यवसायी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया, पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी है। बाइक से तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाश पहुंचे थे। सिर्फ 55 सेकेंड में व्यवसायी से साढ़े नौ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। साथ ही एक कर्मी को गोली मारकर जख्मी भी कर दिया।
व्यवसायी मुकेश केडिया दिनभर की बिक्री के बाद लेबर से हिसाब-किताब कर घर जाने की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए बैग और गल्ले में रखे साढ़े नौ लाख रुपए लूट लिया। लूटपाट के दौरान व्यवसायी डर के मारे अपने दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए हैं।
पीड़ित व्यवसायी मुकेश केडिया ने बताया कि वह और उनका छोटा भाई दुकान के काउंटर पर बैठे थे। तभी पिस्टल लहराते तीन अपराधी पहुंचे। काउंटर और बैग में रखे साढ़े नौ लाख रुपए लूट लिया। जाते-जाते मेरे एक स्टाफ के दाहिने पैर में गोली मार दी।
अस्पताल में इलाजरत जख्मी कर्मी सुरेंद्र पासवान ने बताया कि वह लोग काउंटर पर चढ़े थे। पीछे से हमको अनुभव नहीं हुआ कि वो बदमाश हैं। हम जैसे ही चढ़े तब पिस्तौल इधर घुमाया और गोली चला दिया। दुकान के एक और कर्मी सुमित कुमार सिंह का कहना था कि साल भर पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। आज भी लूटपाट हुई है। तीन राउंड फायरिंग भी हुई है। मेरे एक साथी कर्मी को गोली लगी है।
जानकारी मिलने के बाद SP हृदय कांत ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। कहा कि अपराधियों के भागने की दिशा में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…