Categories: पटना

होली पर शराब व विधि-व्यवस्था को लेकर आगामी 9 मार्च को बिहार पुलिस करने वाली है अहम बैठक

पटना: होली के दौरान शराबबंदी कानून को पूर्ण सफल बनाने के लिए पुलिस ने विशेष योजना पर काम करना शुरू कर दिया है. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी नौ मार्च को अफसरों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी, डीआइजी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, डीएसपी व मद्य निषेध अधीक्षक शामिल होंगे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीपी सहित सभी एडीजी और नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के आइजी भी बैठक में जुड़ेंगे।

बैठक में न सिर्फ शराबबंदी बल्कि होली के दौरान राज्य में कानून और विधि-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. बैठक में मद्य निषेध विभाग और बिहार पुलिस के अफसर प्रेजेंटेशन भी देंगे. शराब के खिलाफ छापेमारी को लेकर ड्रोन के इस्तेमाल पर जिलों के अफसरों का फीडबैक भी लिया जाएगा. साथ ही होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करने के लिए एंटी लिकर टास्क फोर्स की कार्रवाई के साथ गश्ती बढ़ाने आदि पर रिपोर्ट मांगी जाएगी।

होली के दौरान शहरों और गांवों में किसी शांति व्यवस्था कायम बनाये रखने के लिए पुलिस बल को विशेष निर्देश दिया जा सकता है. खासकर शरारती तत्वों पर नजर रखने और उन पर कार्रवाई करने को लेकर पुलिस को खास निर्देश जारी हो सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026