परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के कन्हौली व उसरी में छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब को बरामद कर लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 शराबियों को पकड़ने में सफलता पाई. हालांकि दो कारोबारी फरार हो गए. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को सिवान सदर अस्पताल भेज जांच कराया. जहां सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई. मामले में एएसआई सोचन राम के बयान पर कांड संख्या 488/20 दर्ज की गई है.
जिसमे कन्हौली से गिरफ्तार शराबी व कन्हौली के बैद्यनाथ साह, प्रमोद सिंह, राजकुमार साह, जगलाल साह व बखतौली के हरेंद्र सिंह तथा उसरी से गिरफ्तार शराबी व भगवानपुर के महमदा के बंदिलाल राम, अनिल राम व बंकाजुआ के जगलाल महतो तथा उसरी के कृष्णा साह को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. वहीं फरार शराब कारोबारी व बिठुना के दीपक कुमार एवं महाराजगंज के जगदीशपुर के जुलिम मियां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…