Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गुठनी के अनूप हत्याकांड के बाद चर्चा में आया टड़वा खुर्द, क्षेत्र में दहशत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र का टड़वा खुर्द(पश्चिम टोला) गांव अनूप बैठा हत्याकांड से एक बार फिर चर्चा में आ गया है यही नही इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बन गया है. हाल की घटनाओं की बात करे तो पिछले साल (2019) के सितंबर माह में इसी गांव के चौकीदार की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था.चौकीदार की हत्या से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया था अभी उस दहशत से उबर नही पाया कि अनुप बैठा की जघन्य हत्या कर दी गयी. चौकीदार हत्याकांड की प्राथमिकी मृत चौकीदार विशुन के पुत्र के आवेदन पर थानाकाण्ड संख्या 142/19 धारा 302,201 व 120 बी भादवी के तहत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी है.

अनूप के परिजनों के अनुसार जिस तरह उसके अंग अंग को तहस नहस किया गया था उससे रूह कांप उठती है. गुठनी का यह चर्चित टड़वा खुर्द पश्चिम टोला दिसंबर 2018 में भी काफी चर्चा में रहा जब एक एक नाबालिग युवक के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार हुआ था जिसकी प्राथमिकी थानकाण्ड संख्या 252/18 धारा 377 भादवी व 4/8 पोक्सो एक्ट के तहत चार युवकों के खिलाफ दर्ज की गयी थी.गुठनी थानाक्षेत्र के टड़वा खुर्द पंचायत के टड़वा खुर्द गाव के इस पश्चिम टोला में हत्या का दौर तो 2014 जनार्दन गोड़ हत्याकांड से ही शुरू हो गया था.जनार्दन गोंड हत्याकांड संख्या 241/14 धारा 302,120 बी भादवी तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक लोग नामजद हुये थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026