परवेज अख्तर/सीवान:- सीवान-छपरा बॉर्डर पर मशरक थाना क्षेत्र के बनसोई में बंधक बनाई गईं असम की 9 लड़कियों को पुलिस ने छुड़ा लिया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी लड़कियों को छुड़ाया है। पटना जा रहे सीवान एसपी एनसी झा मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल बनसोई पहुंच गये। इसके बाद सीवान एसपी नवीनचंद्र झा की मौजूदगी में मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सभी लड़कियों को बरामद किया है। इस दौरान बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भी मौजूद रहे। फिलहाल सभी 9 लड़कियां व लड़कियों को लेकर आने वाले दो लड़के मशरक पुलिस की कस्टडी में हैं। पूछताछ के क्रम में लड़कियों ने बताया कि प्रोग्राम के सिलसिले में सीवान जिले के मलमलिया आई थीं। हम सभी छपरा में हैं लेकिन छपरा किधर है, इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि सभी प्रोफेशनल डांसर हैं जो कि गणेश वंदना व हिपहॉप पर डांस करती हैं। यहां पर भोजपुरी में डांस करने को कहा गया। बताया कि भोजपुरी में अश्लील गीत पर डांस करना अच्छा नहीं लगता है। एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि सभी लड़कियां सुरक्षित हैं। छपरा के एसपी हरिकिशोर राय ने बताया कि पूछताछ के क्रम में एफआईआर करने की जरूरत पड़ी तो की जायेगी। लड़कियों को धमकी देने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करेगी। सीवान-छपरा बॉर्डर पर मशरक थाना क्षेत्र के बनसोई में बंधक बनाई गईं असम की 9 लड़कियों को पुलिस ने छुड़ा लिया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी लड़कियों को छुड़ाया है। पटना जा रहे सीवान एसपी एनसी झा मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल बनसोई पहुंच गये। इसके बाद सीवान एसपी नवीनचंद्र झा की मौजूदगी में मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सभी लड़कियों को बरामद किया है। इस दौरान बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भी मौजूद रहे। फिलहाल सभी 9 लड़कियां व लड़कियों को लेकर आने वाले दो लड़के मशरक पुलिस की कस्टडी में हैं। पूछताछ के क्रम में लड़कियों ने बताया कि प्रोग्राम के सिलसिले में सीवान जिले के मलमलिया आई थीं। हम सभी छपरा में हैं लेकिन छपरा किधर है, इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि सभी प्रोफेशनल डांसर हैं जो कि गणेश वंदना व हिपहॉप पर डांस करती हैं। यहां पर भोजपुरी में डांस करने को कहा गया। लड़कियों ने बताया कि भोजपुरी में अश्लील गीत पर डांस करना अच्छा नहीं लगता है। एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि सभी लड़कियां सुरक्षित हैं। छपरा के एसपी हरिकिशोर राय ने बताया कि पूछताछ के क्रम में एफआईआर करने की जरूरत पड़ी तो की जायेगी। लड़कियों को धमकी देने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…