Siwan News

देश की रक्षा में जुटे जवानों की खातिर बनाई राखी

परवेज अख्तर/सीवान:- देश की निगहबानी में लगे जवानों को गोरेयाकोठी के नारायण कॉलेज की छात्राएं हाथों से तैयार की गई राखी भेजेंगी। कॉलेज की छात्रा नेहा कुमारी, निभा कुमारी, अंकिता कुमारी, रेणु कुमारी, रितु कुमारी, पिंकी कुमारी, शमीमा खातून, अक्श नूरी, रूबी खातून, रुखसार खातून, मेघा कुमारी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी, रानी कुमारी, प्रिया कुमारी, शिल्पी कुमारी, शालू कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रियंका प्रियदर्शिनी, तनु कुमारी, कृपा कुमारी, अंतिमा कुमारी, सुजू कुमारी व प्रीति कुमारी ने मंगलवार को कुछ नए व घर में बेकार पड़े सामान से कॉलेज परिसर में राखी बनाना शुरू किया। कई आकर्षक राखी बनते देख सभी चकित हो रहे हैं। इन छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा। इन सबसे इतर छात्राओं के देशप्रेम का जज्बा सबों का मन मोह लिया। जब छात्राओं ने कार्यक्रम का प्रयोजन जाना तो उनके जोश को पंख लग गए। प्राचार्य डॉ.प्रमेन्द्र रंजन सिंह के अनुसार छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी को कुरियर से भेजा जाएगा। डॉ. इरम के अलावा अमिता चंदन, डॉ.अरुण कुमार, डॉ.मदन मोहन पंडित का सराहनीय योगदान है। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक कपिलेश्वर राय, कुमार राज चितरंजन, डॉ.अवधेश प्रसाद, उमाशंकर पासवान, मृत्युंजय कुमार, अब्दुल बारी, डॉ.पवन कुमार, विद्यानंद कुमार, डॉ.लालजी प्रसाद यादव, सबिता कुमारी, भोला प्रसाद यादव के अलावा रामकुमार सिंह, ठाकुर सिंह, नवलकिशोर सिंह व मुकेश तिवारी थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024