छपरा: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान चलाकर 90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि एकमा पुलिस ने पचुआं गांव में छापेमारी कर दस लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया. पुलिस ने मौके से धंधेबाज योगेन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरी ओर रसूलपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव ने घुरापाली गांव में स्थित चिमनी भाठ्ठा के समीप झाड़ी में छिपा कर रखे गए बीस लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया.
जबकि पुलिस ने बेनौत बाजार में छापेमारी कर साठ लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया. पुलिस ने मौके से धंधेबाज बेनौत गांव के वकील चौधरी व तेलियाडीह मिश्र टोला गांव के शंभु राम को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.
उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद से लगातार सारण पुलिस अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, तस्करी करने और पीने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है. क्षेत्र में पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…