छपरा: जिले के पानापुर में हत्याकांड के एक मामले में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के दो अभियुक्तों के घर पुलिस ने रविवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की .अपर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कई पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार पानापुर गांव स्थित अभियुक्त के घर पहुंचे एवं कुर्की की कार्रवाई की.करीब डेढ़ साल पूर्व पानापुर गांव निवासी साहेब हुसैन उर्फ ढ़ोढ़ा मियां की हत्या कर दी गई थी.
इस मामले में मृतक के पुत्र मोहम्मद अजीज ने पानापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी .अपर थानाध्यक्ष एवं कांड के अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्त शहाबुद्दीन मियां एवं रईश मियां उर्फ रकटु मियां घटना के बाद से फरार चल रहे है .न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया था. इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…