Siwan News

936 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब पुलिस ने गाड़ी से किया बरामद, दो गिरफ्तार

परवेज अख़्तर/फुलवरिया( गोपालगंज):- श्रीपुर ओपी पुलिस ने मंगलवार की शाम एक गाड़ी से 936 पिस फ्रुटी पैक 8 पीएम नामक अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया है । वहीं दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है । थानाध्यक्ष मनोज कुमार व श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से मजीरवां कला स्थित शंकर मोड़ के पास किया । श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विधि व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ मजीरवां कला में पहुंचा । जहां शंकर मोड़ के आगे चार पहिया की गाड़ी तेज गति से आते हुए दिखाई दिया । जो साइड लेने के क्रम में लड़खड़ा रहा था । पुलिस बल के साथ वहां पहुंचा तो पुलिस को देख गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति भागने लगे । जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वहीं गाड़ी का तलाशी लिया गया । जिसमें शराब का कार्टून पाया गया । जिसे गाड़ी सहित रखे शराबों को जप्त करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया । जप्त कार्टून में रखें शराबों को थाना लाकर गिनती की गई । जिसमें 936 पीस फ्रूटी पैक 8 पीएम अंग्रेजी शराब पाया गया । वही दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों से इस संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि यह शराब उत्तर प्रदेश से छपरा लेकर बिक्री के लिए लेकर जा रहे थे । दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम थाना- नगर- जिला छपरा गांव दहियावां महमूद चौक का मोहम्मद रिजवान खान का पुत्र शब्बीर खान तथा आर्या नगर करीम चौक का लाल बाबू गुप्ता का पुत्र ज्वाला प्रकाश बताया । जिसकी जब्ती सूची तैयार करते हुए दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026