परवेज अख़्तर/उचकागांव(गोपालगंज):- जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के खरहरवां गांव में बुधवार के दिन महावीरी अखाड़ा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें खरहरवां गांव से महावीर जी की झांकी के साथ निकले युवाओं द्वारा जमकर शौर्य का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान खरहरवां गांव से हाथी, घोड़े, बैंड बाजे और महावीर जी की झांकी के साथ निकले जुलूस के मेले में पहुंचने के बाद जुलूस को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान युवाओं द्वारा लाठी, भाला, फरसा, तलवार आदि पारंपरिक हथियारों के साथ जमकर युद्ध कौशल और शौर्य का प्रदर्शन किया गया।मेले को लेकर युवाओं से लेकर वृद्ध तक में जमकर उत्साह देखा गया। थाना क्षेत्र के खरहरवां में आयोजित महावीरी अखाड़ा मेले में विधि व्यवस्था को लेकर सीओ रामबचन राम, थानाध्यक्ष किरण शंकर, बीडीओ संदीप सौरभ, सहायक दरोगा मतीन अहमद सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…