परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में गुरुवार को बिहार राज्य पीएम पोषण योजना अंतर्गत विद्यालयों के लिए स्टेनलेस स्टील के बर्तन (किचन डिवाइस) कर वितरण किया गया। इस संबंध में पीएम पोषण योजना के साधनसेवी कुंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड के 97 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को किचन डिवाइस का वितरण किया गया। बचे हुए शेष विद्यालयों को कंपनी द्वारा भेजे जाने पर वितरण किया जाएगा।
दारौंदा में कुल 126 विद्यालयों में किचन डिवाइस वितरण किया जाएगा। विद्यालयों में अल्युमीनियम के बर्तन के बदले स्टील के बर्तन में भोजन पकाने से रसोइयों को अब राहत मिलेगी। स्कूल में अब रसोइया चमचमाती किचन में बच्चों के लिए भोजन पकाएंगी। उन्होंने बताया कि किचन डिवाइस वितरण के लिए नामांकित बच्चों की संख्या के आधार पर चार श्रेणियों में रखा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…