सिवान: पूर्व विधायक जगमाताे के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

जयंती पर याद की गई पूर्व विधायक जगमातो देवी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन व आंदर में गुरुवार को पूर्व विधायक जगमाताे देवी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। जानकारी के अनुसार के अनुसार सिसवन प्रखंड के नंदामुड़ा गांव में गुरुवार को जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पूर्व विधायक जगमातो देवी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नेता अजय सिंह तथा मंच संचालन भोजपुरी फिल्म निर्देशक अरविंद सिंह ने किया। कार्यक्रम से पहले ट्रस्ट की संरक्षक व सांसद कविता सिंह एवं जदयू नेता अजय सिंह ने उपस्थित सभी सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव को भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जगमातो देवी के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके जैसा व्यक्तित्व आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है। जदयू नेता सिंह ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि जगमातो देवी का पुत्र हूं, ऐसी मां का रूप बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि माता क्षेत्र के लोगों की समस्या को बड़ी गंभीरता से लेती थीं उनकी समस्याओं का समाधान भी करती थी।

सांसद ने कहा कि मुझे माता के सानिध्य में रहकर कुछ सीखने का तो मौका नहीं मिला, लेकिन मैं हमेशा इनके पदचिह्नों पर चलने की कोशिश करती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि माताजी के अपूर्ण कार्यों को पूरा करूं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, राहुल तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।वहीं आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह की अध्यक्षता में पूर्व विधायक लौहमाता जगमातो देवी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। माल्यार्पण करने वालों में मनोज सिंह, शंभू प्रसाद, उमेश प्रसाद, मनमोहन जायसवाल, रामाकांत पाठक समेत आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026