Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में 20 केंद्रों पर 9800 अभ्यर्थी देंगे बीपीएससी की परीक्षा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के तहत 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 27 दिसंबर को शहर के 20 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा रविवार को एक पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में 9800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने डीएम को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्र समेत अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने बताया कि डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल कंधवारा केंद्र पर सबसे अधिक 1050 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित जानकारियां केंद्राधीक्षकों को दे दी गई है।

यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

27 दिसंबर यानी रविवार को आयोजित होने वाले 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में 9 हजार 800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शहर के 21 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीवीएम पब्लिक स्कूल, पकवलिया ढाला, कंधवारा केंद्र पर 380, आदर्श राजकीय वीएम मध्य विद्यालय केंद्र पर 200, वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 500, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज केंद्र पर 300, डीएवी हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 600, डॉन बास्को हाईस्कूल वैशाखी केंद्र पर 720, आर्य कन्या हाईस्कूल केंद्र पर 260, इकरा पब्लिक स्कूल, हक नगर सुरापुर केंद्र पर 450, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, माधवनगर, महादेवा केंद्र पर 240, दिल्ली पब्लिक स्कूल, उखई आकोपुर केंद्र पर 420, जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज केंद्र पर 750, डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल कंधवारा केंद्र पर 1050, ब्रजकिशोर डीएवी पब्लिक स्कूल, श्रीनगर 400, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता गौशाला रोड केंद्र पर 620, दाउद मेमोरियल उर्दू ग‌र्ल्स हाईस्कूल, तेलहट्टा बाजार केंद्र पर 250, इमानुअल मिशन हाईस्कूल, हरदिया मोड़ केंद्र पर 430, इस्लामिया हाईस्कूल, पुराना किला केंद्र पर 360, संघमित्रा पब्लिक स्कूल, कनिष्क बिहार केंद्र पर 740, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, महावीरपुरम केंद्र पर 480 तथा डीएवी पीजी कॉलेज केंद्र पर 650 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026