परवेज़ अख्तर/सिवान:
डाउन वैशाली सुपरफास्ट में सवार एक यात्री की मौत हो दिल्ली से सिवान आने के क्रम में हो गई। उसके शव को सोमवार की दोपहर सिवान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएफ, जीआरपी व टीटी की मदद से ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद कोच से उतारा गया। इस बात की जानकारी जैसे ही जंक्शन पर मौजूद यात्रियों और लोगों को हुई, काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मौत की सूचना पर पहुंचे स्वजन कागजी कार्रवाई के बाद शव को एंबुलेंस से लेकर मशरख के लिए रवाना हो गए। मृतक की पहचान छपरा जिले के मशरख थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी हरीहर राय के रूप में की गई।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र गणेश प्रसाद ने बताया कि मेरे पिता हरिहर राय की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी और उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दो महीने पूर्व भर्ती कराया गया था। उनका इलाज दिल्ली में ही चल रहा था। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर उन्हें लाने की तैयारी की गई और उन्हें डाउन वैशाली ट्रेन के एसी कोच बी वन के सीट नंबर 22 पर लिटाया गया और साथ में मैं भी आ रहा था। रास्ते में रविवार की आधी रात्रि उनकी यात्रा के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना रेलवे के अधिकारी व स्वजनों को दी गई। सोमवार को करीब 11:50 में ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची तो रेलवे के अधिकारियों की मदद से शव को ट्रेन से उतरा गया। गणेश ने यह भी बताया कि मौत के बाद यात्रियों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। इसके बाद सभी यात्रियों को समझा बुझा कर शांत कराया गया और कहा गया कि तबीयत खराब होने के कारण उनकी मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…