हरिराम ब्रह्म की 406वीं जन्मोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

0
hariram

परवेज अख्तर/सिवान : मैरवाधाम स्थित हरिराम ब्रह्म मंदिर में गुरुवार को पूजा अर्चना को श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही। इष्टदेव बाबा हरिराम ब्रह्म की 406 वीं जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। उन्होंने गर्भगृह में पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की व्यवस्था स्थानीय पुलिस द्वारा भी की गई थी। ब्राह्मणों की टोली ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं पूरी होने की मन्नते मांगी। इसमें कई अन्य महिला-पुरुष भक्त ऐसे भी थे जो अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद दर्शन एवं चढ़ावा को आए थे। महाभिषेक के बाद हवन और आरती के साथ शाम को समारोह संपन्न हुआ इसके बाद महाप्रसाद वितरण हुआ। पूजा अर्चना में कई मुखिया, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे और अपनी मनोकामना के साथ माथा टेका। मंदिर परिसर में शीतल पेयजल (प्याऊ) की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali