सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

0
Siwan Online banner

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भारतीय किसान संघ महाराजगंज प्रखंड कार्यसमिति की बैठक रविवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता अमरेश गौतम ने की। इसमें राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में रैयतों की परेशानियों पर चर्चा हुई और समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की घोषणा के बावजूद राजस्व विभाग में रैयतों की दिक्कतें कम नहीं हुई हैं। आरोप लगाया गया कि विभाग के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक की संलिप्तता के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वक्ताओं के अनुसार राजस्व अभियान और सहयोग शिविर भी अपेक्षित समाधान नहीं दे पा रहे हैं।

किसान संघ के अनुसार आंदोलन के पहले चरण की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। 30 सितंबर तक ग्राम समितियों के माध्यम से मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

दूसरे चरण में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अंचल कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे चरण में एक नवंबर से 15 नवंबर तक लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों से संवाद कर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम है। चौथे चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन होगा। संगठन ने कहा कि इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो पटना पहुंचकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

बैठक में प्रदेश प्रचार प्रमुख मनोज कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, दिलीप भारती, बबन तिवारी, अमरेश गौतम, सुरेश यादव, बांका यादव, रत्नेश चंद्र सिंह, सीमा देवी, श्रीनिवास सिंह, स्वामी नाथ यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here